हम एक ऐसे युग में हैं जहाँ बिल्कुल अलग पृष्ठभूमियों, आयु और शिक्षा स्तरों वाले विभिन्न क्षेत्रों के ज्यादा से ज्यादा लोग गाँव की ओर रुख करके और खेती का व्यवसाय शुरू करके अपना जीवन बदलना चाहते हैं।
चूँकि बिना किसी अनुभव के किसान बनना इतना आसान नहीं है, इसलिए यह मार्गदर्शक आपके लिए चीजों को स्पष्ट करने में और जरूरी मूलभूत कदम समझने में आपकी मदद करेगा।
सबसे पहले, यह समझना बहुत जरूरी है कि वास्तव में किसान क्या करते हैं।
किसान क्या करता है?
ऐसा कोई भी व्यक्ति जो प्राथमिक क्षेत्र में काम करके, खाने या कच्चे माल (जैसे रुई) के लिए जीव-जंतुओं को पालकर अपनी जीविका कमाता है उसे हम किसान के रूप में परिभाषित करते हैं। पौधे उगाते हुए या जानवरों को पालते हुए अपना ज्यादातर समय खेत में बिताने के कारण, ऐसा माना जाता है कि किसान प्रकृति के साथ करीब से जुड़े हुए लोग होते हैं। यह आंशिक रूप से सच है। क्योंकि, समकालीन ग्रीनहाउस किसान दिन भर अपने परिसरों में बंद रह सकते हैं जहाँ धूप तक नहीं आती। सभी मामलों में, किसानों के काम का कोई विशेष समय नहीं होता है। वे जीव-जंतुओं को संभालते हैं और इसकी वजह से अक्सर उनके व्यक्तिगत कार्यक्रम में गड़बड़ी पैदा हो जाती है। कोई निर्धारित कार्यसूची रखना आसान नहीं होता। उनमें से कुछ को अवकाश या छुट्टी का दिन भी नहीं मिलता। सफल होने के लिए खेती में पूर्ण समर्पण, प्रेम और जुनून की आवश्यकता होती है।
