उत्तराखंड दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना 2021 , उत्तराखंड सरकार द्वारा 6 – Feb -2021 को लॉन्च की गयी। उत्तराखंड दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना 2021 एक मुफ्त कृषि ऋण योजना है जिसमे कोई भी किसान 3 लाख से 5 लाख रूपये तक का लोन 0 % ब्याज में ले सकता है। इस योजना द्वारा छोटे व सीमान्त किसान बिना ब्याज के 3 लाख से 5 लाख तक का लोन 0 % ब्याज के साथ उठा सकते है।
उत्तराखंड दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना 2021 ,उत्तराखंड मुख्यमंत्री माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 6 – Feb -2021 को लॉन्च हुई। इस योजना के तहत 25 हजार किसानो को खेती के साथ साथ मत्स्य पालन, जड़ी-बूटी, मुर्गी पालन, मौन आदि के लिए ऋण दिया गया। राज्य में एक साथ ऋण वितरण समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्य के शुभावसर पर मुख्यमंत्री माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 11 लाभार्थियों को 3 – 3 लाख का चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा खेती और बागवानी के क्षेत्र में सराहनीय कार्यो के लिए पद्मश्री प्राप्तकर्ता श्री प्रेमचंद्र शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस योजना का आयोजन 100 स्थानों पर एक साथ किया गया। प्रदेश में सभी 95 ब्लॉक इस कार्यक्रम में चुने गए थे। 300 करोड़ के ऋण वितरण से हमारे किसान भाई बहनो को कृषि को बेहतर ढंग से करने एवं अपनी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी।
