एक अन्य चीज विचार करने योग्य होती है कि आपके पास जरूरत पड़ने पर और उचित मूल्य पर सभी आवश्यक इनपुट और संसाधन उपलब्ध हों। उदाहरण के लिए, किसान अक्सर कुछ प्रक्रियाओं (उदाहरण के लिए, कटाई) में मदद पाने के लिए मजदूरों को काम पर रखते हैं। खेती का व्यवसाय शुरू करने के बाद अगर आपको पता चलता है कि आपके क्षेत्र में कोई कर्मचारी नहीं मिल सकते तो यह आपके लिए बहुत चौंकाने वाली बात होगी। अगर आपके खेत के लिए स्थायी कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं है तो भी आपको यह सुनिश्चित करना पड़ता है कि जरूरत पड़ने पर आप कभी-कभी मजदूर नियुक्त कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अंगूर की खेती के मामले में, ज्यादातर अंगूर के किसानों को फसल काटने की अवधि के दौरान मदद के लिए काफी संख्या में मजदूरों की आवश्यकता होती है। अगर उन्हें उस समय मजदूर नहीं मिलते, तो अंगूरों को ज्यादा समय तक पौधों पर रहना पड़ेगा, और एक सप्ताह के भीतर ही उनकी गुणवत्ता और वाणिज्यिक मूल्य में काफी कमी आएगी। यहाँ तक कि यूएसए जैसे विकसित देशों में भी, अनुभवी किसानों ने जानकारी दी है कि उन्हें सेब के पेड़ के व्यावसायिक बागों को केवल इसलिए छोड़ना पड़ा क्योंकि सेब की कटाई के लिए उन्हें सही समय पर मजदूर नहीं मिल पाए। कपास के किसानों को भी ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एक बिंदु पर फसल अच्छे से पक जाती है और इसे तुरंत काटने की आवश्यकता होती है। हालाँकि, कपास हाथ से नहीं काटा जा सकता; इसे केवल उन ट्रैक्टरों के माध्यम से काटा जा सकता है जिनके लिए लाखों डॉलर का खर्च आता है। क्या आप इस समय ऐसी मशीन किराये पर ले सकते हैं? यदि किसी क्षेत्र में बहुत सारे कपास के खेत हैं, और कटाई करने वाली मशीनों की संख्या कम है, तो केवल कुछ कपास के खेतों को सही समय पर काटा जा पायेगा। बाकी को छोड़ दिया जाएगा, और उनकी गुणवत्ता और बाज़ार मूल्य में कमी आएगी।
परिणामस्वरूप, जैसा कि लगभग हर पेशे और करियर में होता है, एक सफल किसान बनना केवल आपके ऊपर निर्भर नहीं करता, बल्कि आपके स्थानीय परिवेश और वर्षों के समय में आपके द्वारा बनाये गए नेटवर्क पर भी निर्भर करता है।
