अब मोबाइल ऐप के जरिये किसान अपनी फसल को उत्तम ढंग से जान पाएंगे इन ऐप के द्वारा किसान मौसम का हाल फसल कला बाजार में मूल्य, फसल को कीटों से बचने व उसके प्रबंधन की सुविधा ले सकते है। कई किसान भाई अपनी फसलों को लेकर चिंतित रहते हैं व कई फसलों की उत्तम पैदावार न होने के कारण उनकी आर्थिक स्तिथि पर असर पड़ता हैं।
किसानो की इस मुश्किल को देखते हुए मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया द्वारा किसानों की इस समस्या को हल करने का प्रयास किया हैं। जिससे उनको फसलों की सही जानकारी व देख-रेख का पता लग सके ताकि सिर्फ एक क्लिक द्वारा वह अपनी सारी समस्या का समाधान पा सके। एंड्रॉइड मोबाइल फ़ोन अब अधिकतर लोगो के पास होता हैं इसलिए अब किसान घर बैठे बाजार की व्यवस्था, बीज आदि के रेट तथा अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
केंद्र सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया हैं यह तभी संभव हो पायेगा जब किसान आधुनिक खेती की तरफ कदम रखेंगे। इस आधुनिक खेती के लिए किसान भाई मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं यह किसानों की राह आसान बनाएगा। डिजिटल इंडिया के तहत ऐसे ऐप बनाये गए हैं जिनको आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे कुछ ऐप की जानकारी हम इस ब्लॉग में देंगे।
1 – किसान सुविधा ऐप – इस ऐप की शुरुआत 19 मार्च 2016 में की गयी। इस ऐप को अब तक 1 लाख + लोग डाउनलोड कर चुके है। इस ऐप की मदद से किसान खेती, मौसम का हाल, मंडी और कृषि सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप दवरा किसान कृषि वैज्ञानिकों से भी राय ले सकते हैं। जिससे उन्हें फसलों को कीटों व बीमारियों से बचाने में सहायता मिलेगी हाथ नए खाद के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
2 – FARMS (Farm Machinery Solutions) – इस ऐप की शुरुआत Ministry of agriculture & farmers welfare द्वारा 23 जनवरी 2019 को की गयी। यह ऐप किसान भाइयों को मशीन की सुविधा देने के लिए बनाया गया हैं। किसी भी किसान को अगर अपनी फसल की कटाई या बुआई के लिए किसी मशीन की आवश्यकता पड़ती हैं तो किसान इस ऐप की मदद से कोई भी मशीन को किराये पर ले सकता हैं या उसे खरीद भी सकता हैं। यह ऐप multi – language मोबाइल ऐप हैं जिसमे आप सभी प्रकार की भाषाओंमें जानकारी प्राप्त कर सकते हैं व किसी भी राज्य या शहर से इसे चला सकते हैं।
3 – PMKISAN GOI ऐप – इस ऐप को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के कृषि विभाग के माध्यम से कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि सहकारिता और किसान कल्याण विभाग द्वारा 21 फरवरी 2020 को जारी किया गया। इस ऐप के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह मोदी सरकार की बड़ी योजना हैं इस योजना द्वारा अब तक 11.५२ करोड़ किसानों को लाभ मिल चुका हैं। इस ऐप में लॉगिन करने के लिए आधार कार्ड के नाम की आवश्यकता होती हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 6000 रूपये प्रति वर्ष सामान किश्तों में दिया जायेगा अर्थात लाभार्थी भूमिधारक परिवारों के बैंक खातों में हर चार महीनों में 2000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे।
4 – किसान रथ ऐप – इस ऐप को NIC द्वारा 14 अप्रैल 2020 को बनाया गया। यह ऐप 8 languages को support करता हैं इस ऐप में रेजिस्ट्रेशन करके किसान अपनी फसलों को ऑनलाइन बेच सकते हैं। यह ऐप किसानों के लिए लॉकडाउन के चलते बनाया क्योंकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब इस ऐप के माध्यम से देश के सभी किसान अपनी फसल ऑनलाइन बेच सकते हैं और वयापारी भी इस ऐप के जरिये फसलों का ब्यौरा देख सकते हैं। इस ऐप को ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के द्वारा किसान या व्यपारियों को सामान लाने वाले वाहनों की जानकारी मिल पायेगी जिससे उनको वहां के आने के समय का पता चल पायेगा जिससे किसान उस समय में उस स्थान में जाकर अपनी फल या सब्जी को बेच पायेगा और मुनाफा कमा पायेगा।
