कद्दू की खेती कैसे करे जाने |
आज बढ़ती हुई आबादी को देख कर हेर चीजों की कमी बढ़ती जा रही है तो लोग सब्जी की खेती करने लगे है जिससे हर समय खेती करके आय अर्जित की जा सकती है ऐसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको कद्दू की खेती के बारे में बताने जा रहे की की किस प्रकार इसकी खेती करके अधिक पैदावार और अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है सब्जी की खेती में कददू का प्रमुख स्थान हैI इसकी उत्पादकता एवम पोषक तत्वों का महत्त्व अधिक है और इसके हरे फलो से सब्जी तथा पके हुए फलो से सब्जी एवम कुछ मिठाई भी बनाई जाती हैI पके कददू पीले रंग के होते है तथा इसमे कैरोटीन की मात्रा भी अधिक पाई जाती हैI इसके फूलो को भी लोग पकाकर सब्जी बनाकर भी खाते हैI इसका अधिक उत्पादन असाम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा तथा उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में में मुख्य रूप से किया जाता है|
जलवायु
कद्दू की खेती के लिए गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है |कददू की खेती के लिए शीतोषण एवम समशीतोषण जलवायु दोनों उपयुक्त होती है इसके लिए 18 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट तापक्रम होना चाहिएI इसको गर्म एवम तर दोनों मौसम में इसकी खेती की सकती है जाता है तथा इसकी उचित बढ़वार के लिए पाले रहित 4 महीने का मौसम अनिवार्य हैI इसे पाले से तरबूज और खरबूजे की तुलना में कम हानी होती है तथा इस प्रकार की जवायु की जरुरत होती है I
भूमि
कद्दू की खेती करने के लिए दोमट एवम बलुई दोमट भूमि सर्वोत्तम होती हैI यह 5.5 से 6.8 पी एच तक की भूमि में उगाया जा सकता हैI हालाँकि मध्यम अम्लीय में भी इसे उगाया जा सकता है | चूँकि यह उथली जड़ वाली फसल है अत: इसके लिए अधिक जुताइयों की आवश्यकता नहीं होती 2-3 बार कल्टीवेटर चलाकर पाटा लगाकर इसकी खेती की जा सकती है |
