राज्य में किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए अब चिया सीड का बीज तैयार पर रिसर्च चल रही है। ताकि किसानों को यह बीज उपलब्ध करवाकर उनकी आय को बढ़ाया जा सके। रिसर्च के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। चिया की दस प्रजातियों पर राज्य में अनुसंधान किया जा रहा है। चिया सीड कैंसर और हृदय रोगों के उपचार के लिए लाभदायक है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी मांग बनी हुई है। इसका बाजार मूल्य एक लाख रुपए प्रति सौ किलो तक है। ऐसे में कृषि मंत्री डॉ प्रभुलाल सैनी के निर्देश पर टोंक के देवाड़ावास स्थित एक्सीलेंसी सेंटर के साथ ही जोधपुर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में चिया फूड को तैयार करने का काम चल रहा है। आपको बता दें कि चिया फूड एक हजार से 1200 रूपए प्रतिकिलो के भाव से ऑनलाइन बिक रहा है। चिया बीज बहुत ही छोटे आकार के होते हैं। बीज सफेद, भूरे और काले रंग के होते हैं। यह मूल रूप से मैक्सिको की फसल है। चिया बहुत समय तक शरीर को एनर्जी देने के लिए काफी अच्छा एनर्जी स्रोत माना जाता है। यह बहुत सारे प्रोटीन से भरपूर भी है। चिया बीज में प्रोटीन, फाइबर, फैट, ओमेगा-3 जैसे तत्व मौजूद होते है।
सभी जगह पैदावार संभव
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी खेती सभी तरह की भूमि में आसानी से की जा सकती है। प्रति हैक्टयर 10-12 क्विटंल की पैदावार मिलती है। बुवाई के लिए प्रति हैक्टयर 4 किलो बीज की जरूरत होती है। आगामी रबी सीजन से सरकार किनवा की तरह प्रदेश में इसकी खेती को प्रोत्साहित करेगी।
उपचार में लाभदायक
कैंसर और हृदय रोगों के उपचार में चिया फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा भी काफी अधिक होती है। चिया हृदय रोगियों के लिए बहुत ही गुणकारी है। साथ ही इसके सेवन से मोटापा भी कम होता है। इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी को भी नियंत्रित किया जा सकता है। यह शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।
कम लागत अधिक आय
कम लागत में बेहतर उत्पादन देने वाली यह फसल वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने में सहायक साबित होगी। रबी सीजन की इस फसल के दाम बाजार में गेहूं, जौ, चना, मसूर जैसी रबी फसलों से कई गुना अधिक हैं। चिया फूड एंटी आॅक्सीडेंट, प्रोटीन, विभिन्न प्रकार के विटामिन, मिनरल्स के साथ ही पोषकीय और औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
चिया के बीज के फायदे
1. कैंसर उपचार के लिए चिया सीड्स है लाभकारी
2. शुगर (मधुमेह) को नियंत्रित करता है
3. कब्ज के लिए फायदे मंद है
4.वजन कम करने में मदद करता है
5.कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
6.हृदय के लिए करें चिया बीज का सेवन
7.चिया बीज होते हैं हड्डियों के लिए अच्छा
8.ये ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता करते हैं।
9.चिया बीज प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं।
