सामान्य सेज अक्सर एफिड्स से पीड़ित होता है। इसके अलावा, मिट्टी में अच्छी जल निकासी न होने पर या बहुत ज्यादा सिंचाई करने पर पौधे की जड़ भी सड़ सकती है। सेज के स्वस्थ पौधे उगाने के लिए कीड़ों के लिए एक प्रतिकूल परिवेश बनाना जरूरी है। हम अपने सेज के पौधों को धूप में उगा सकते हैं। हम नियमित रूप से पानी डाल सकते हैं, लेकिन मिट्टी में अच्छी जल निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। हमें सूखी पत्तियों या फूलों को भी हटाना पड़ सकता है। हम किसी भी अनचाहे घासफूस को भी हटा सकते हैं जो विभिन्न कीड़ों को आकर्षित कर सकते हैं। अगर आपने सभी आवश्यक सावधानी बरती हैं और फिर भी समस्या बनी हुई है, तो आप अपने स्थानीय लाइसेंस प्राप्त कृषि विज्ञानी से सलाह ले सकते हैं।
सामान्य सेज की कटाई
साल्विया ऑफिसिनैलिस को इसके पत्तों (ताजे और सूखे पत्ते) और एसेंशियल ऑइल के लिए काटा जाता है। सामान्य तौर पर, हम साल में 2 या 3 बार फसल की कटाई कर सकते हैं। हालाँकि, हर साल कई बार कटाई करना आसान काम नहीं है और इसके लिए अनुभव की आवश्यकता होती है। कटाई सत्रों के बीच इसमें सिंचाई की और खाद डालने की भी आवश्यकता हो सकती है ताकि पौधे जल्दी से दोबारा बढ़ सकें। हम दूसरे वर्ष से एकाधिक बार कटाई करने के लिए तैयार होते हैं।
प्रयोगों (3) से पता चला है कि एसेंशियल ऑइल की अधिकतम गुणवत्ता और मात्रा तब प्राप्त होती है जब हम वानस्पतिक चरण के बजाय फूल खिलने के चरण में कटाई करते हैं।
अन्य प्रयोगों (4) के अनुसार, दूसरी कटाई (सामान्य रूप से गर्मियों में अंत में – अगस्त) से पहली कटाई की तुलना में सूखे हर्ब और एसेंशियल ऑइल की ज्यादा उपज प्राप्त होती है, जो वसंत के अंत में (मई) की जाती है। आमतौर पर, पहली बार कटाई से पहले पौधे में बहुत सारे पत्ते आने के लिए हमें काफी इंतज़ार करना पड़ता है।
विकासशील देशों में, किसान पत्तियों के पहले सेट के ठीक नीचे कैंची से काटकर सेज की कटाई करते हैं। ट्रैक्टरों से जुड़ी मशीनों के माध्यम से सेज को यांत्रिक रूप से काटा जा सकता है। नए विकास को बढ़ावा देने के लिए ये मशीनें तने को पूर्वनिर्धारित लंबाइयों में काटती हैं।
सेज के पत्तों में पानी की कम मात्रा के कारण वो तेजी से सूख जाते हैं। ताज़ा हर्ब्स के रूप में वो 2-3 सप्ताह और सूखे हर्ब्स के रूप में वो कई महीनों तक रह सकते हैं। कटाई के बाद, हम काटे गए हिस्सों को छाया वाली जगह पर रख सुखा सकते हैं या किसी विशेष ड्रायर में सुखा सकते हैं। हम पत्तियों का रंग उतारने के लिए और वाष्पशील तेल की गुणवत्ता और सांद्रता बचाने के लिए ऐसा करते हैं।
सामान्य सेज हर्ब और एसेंशियल ऑइल की उपज
साल्विया की सूखी सामग्री से निकाला गया एसेंशियल ऑइल इसकी किस्म, उगाने की विधियों (उर्वरीकरण, सिंचाई आदि) और कटाई के समय पर निर्भर करता है।
एक साल में दो बार कटाई से औसतन 7000 किग्रा प्रति हेक्टेयर की पैदावार मिलती है (दो साल से पुरानी फसल के लिए)।
ध्यान रखें कि 1 हेक्टेयर = 10,000 मी² = 2,47 एकड़ और 1 टन = 1000 किग्रा = 2200 पाउंड। पत्तियों की इतनी मात्रा से, आप प्रति हेक्टेयर 8-20 किलोग्राम एसेंशियल ऑइल की उम्मीद कर सकते हैं। यह उपज वार्षिक (प्रति वर्ष कुल उपज) होती है और आमतौर पर दो या तीन कटाई सत्रों (वसंत के अंत से शरद ऋतु की शुरुआत तक) के बीच होती है। ये आंकड़े अनुभवी किसानों द्वारा स्वस्थ और परिपक्व सेज के पौधों के लिए हैं।
क्या आपके पास सेज उगाने का अनुभव है? कृपया नीचे कमेंट में हमें अपने अनुभवों, विधियों और अभ्यासों के बारे में बताएं। जल्द ही हमारे कृषि विशेषज्ञ आपके द्वारा जोड़ी गयी सभी सामग्रियों की समीक्षा करेंगे। स्वीकृत होने के बाद, इसे Wikifarmer.com पर डाल दिया जाएगा और इसके बाद यह दुनिया भर के हजारों नए और अनुभवी किसानों को प्रभावित करेगा।
